लॉस एंजेलिस, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री केली क्वोको को माउंटेन बाइकिंग का शौक चढ़ गया है। इसके लिए उनके प्रेमी कार्ल कुक ने उन्हें प्रेरित किया है।
वेबसाइट ‘इटीऑनलाइट डॉट कॉम’ के मुताबिक क्वोको ने कहा, “कार्ल एडवेंचर के बड़े शौकीन हैं और वह मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर माउंटेन बाइकिंग और डर्ट बाइकिंग जैसी गतिविधियां करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”
उन्होंने कहा, “मैंने यह किया और अब मुझे इसका जुनून हो गया है। हमने हवाई में यह किया और अब हम इसे और करना चाहते हैं। वह मुझे अपने से ज्यादा रोमांच प्रेमी बनाना चाहते हैं।”
उन्होंने बताया कि घोड़े के प्रति दोनों के लगाव के कारण उन्हें कुक से प्यार हुआ।
dharmpath.com dharmpath