घुटने की चोट के कारण फिन एशेज से बाहर

एडिलेड, 7 नवंबर (आईएएनएस)। घुटने की चोट के कारण इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं।

फिन को पर्थ में पहले दिन अभ्यास के दौरान बल्लेबाजी करते हुए घुटने में चोट लगी थी। उन्हें उस समय चोट से उबरने के लिए इजेंक्शन दिया गया था। हालांकि उनकी चोट अभी तक ठीक नहीं हुई है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, फिन अगले 48 घंटों में स्वदेश लौटेंगे। जहां वे घुटने के विशेषज्ञ से अपना इलाज कराएंगे।

इंग्लैंड को इस सीरीज में आने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। उसके स्टार हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स पहले ही ब्रिस्टल विवाद के कारण टीम में नहीं हैं। फिन को उनके स्थान पर टीम में चुना गया था। हालांकि फिन के विकल्प की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

टोबी रोलैंड जोंस भी चोट के कारण इंग्लैंड टीम से पहले ही बाहर हैं।

एशेज की शुरुआत 23 नवंबर से हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493