मिस्र ने चीन की बेल्ट एंड रोड पहल के समर्थन की पुष्टि की

काहिरा, 7 नवंबर (आईएएनएस)। मिस्र ने चीन की बेल्ट एंड रोड (बी एंड आर) पहल के लिए अपने समर्थन को दोहराया है और चीन द्वारा और निवेश का आह्वान किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मिस्र के राष्ट्रपति के सामरिक व राष्ट्रीय परियोजना सहायक इब्राहीम महलाब ने सोमवार को काहिरा में एक फोरम में कहा, “मिस्र बेल्ट व रोड इनिशिएटिव का समर्थन करता है, जो दुनिया के महाद्वीपों को चीन के साथ बड़े जमीनी नेटवर्क व समुद्री मार्गों के जरिए जोड़ता है।”

चीन-मिस्र के संबंधों को मजबूत, विशेष व टिकाऊ बताते हुए महलाब ने उम्मीद जताई कि यह पहल विश्व व्यापार के पारंपरिक मॉडलों का पुनर्निर्माण करेगा।

बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के लिए मिस्र की रणनीतिक स्थिति को उजागर करते हुए महलाब ने कहा कि अफ्रीका व एशिया के बीच केंद्रीय बिंदु होने के कारण मिस्र अरब व अफ्रीकी व्यापार का एक केंद्र बिंदु है।

उन्होंने उल्लेख किया कि मिस्र ने बीते तीन सालों में बड़े स्तर पर बुनियादी परियोजनाओं का निर्माण किया है, जिससे देश की ऊर्जा आपूर्ति व सड़क नेटवर्क अपग्रेड हुआ है, जिससे देश में भविष्य में निवेश करने वालों को मदद मिल सकेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493