टेनिस : उरुग्वे ओपन के दूसरे दौर में स्पेनिश खिलाड़ी बाएना

मोंटेवीडियो, 7 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के खिलाड़ी रोबटरे कार्बालेस बाएना ने उरुग्वे ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

बाएना ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में अर्जेटीना के खिलाड़ी मेक्सिमो गोंजालेज को 6-1, 2-6, 6-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मैच दो घंटे से अधिक समय तक चला।

इसके अलावा, कोलंबिया के अलेजांद्रो गोंजालेज ने इटली के मार्को सेक्चिनातो को 4-6, 6-3, 7-6 से मात देकर जीत हासिल की, वहीं ब्राजील के गुइलहेर्मे क्लेजार ने हंगरी के अटीला ब्लाजस को सीधे सटों 7-6, 7-6 में मात देकर जीत हासिल की।

इस टूर्नामेंट में खेले गए एक अन्य पहले दौर के मैच में अर्जेटीना के फेडेरीको कोरिया ने नोर्वे के कास्पेर रूड को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493