कोलकाता, 8 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब दो बार जीतने वाले क्लब एटीके ने विवेकानंद युवा भारती क्रीरांगन में खेले गए अभ्यास मैच में नेरोका को 2-1 से मात दी।
दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच बेहद रोमांचक था।
इस मैच में रोबी काने ने गोल कर नेरोका का खाता खोला था, लेकिन रोबिन सिंह ने एटीके के लिए गोल दागते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
इसके बाद, दोनों टीमों के खिलाड़ियों को गोल दागने के अवसर मिले लेकिन वे सफलता हासिल नहीं कर पा रहे थे।
दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद 65वें मिनट में रोबिन को गोल दागने का एक शानदार अवसर मिला था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।
अपना प्रयास जारी रखते हुए आखिरकार अंतिम मिनटों के खेल में रोबिन ने गोल दागकर एटीके को नेरोका के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई।
dharmpath.com dharmpath