रूट के मजाक में फंसे ब्रॉड

ए़िडलेड, 8 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक राज जाहिर करते हुए बताया कि एशेज दौरे की शुरुआत में कप्तान जोए रूट ने उनके साथ मजाक किया था जिससे वह काफी परेशान हो गए थे।

ए़िडलेड, 8 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक राज जाहिर करते हुए बताया कि एशेज दौरे की शुरुआत में कप्तान जोए रूट ने उनके साथ मजाक किया था जिससे वह काफी परेशान हो गए थे।

रूट ने आस्ट्रेलियाई अखबारों में वहां के एक खिलाड़ी नाथन ब्रॉड के बारे में छपी नकारात्मक खबरों को लेकर ब्रॉड के साथ मजाक किया था।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने ब्रॉड के हवाले से लिखा, “उन्होंने मुझे काफी परेशान कर दिया था। आस्ट्रेलिया का एक फुटबाल खिलाड़ी है जिसका नाम नाथन ब्रॉड है जो हाल ही में किसी स्कैंडल में फंसा है। रूट ने ‘ब्रॉड सेक्सटिंग स्कैंडल’ नाम की हेडलाइन के सारे अखबार इकट्ठा किए और इनके फोटो मुझे और नील फेयरब्रदर (इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और अब ब्रॉड, रूट तथा बेन स्टोक्स के मैनजर) को भेज दिए।”

उन्होंने कहा, “मैं सुबह जब उठा तो पांच अखबार जिनमें लिखा था ‘ब्रॉड इन स्कैंडल’ मेरे सामने थे। मैं सोच रहा था कि मैंने क्या किया है। फिर जब मैंने पूरी खबर पढ़ी तो मुझे पता चला कि क्या मामला है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493