पूरी तरह फिट होने पर ही टेनिस कोर्ट पर लौटेंगे मरे

लंदन, 8 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी हिप इंजरी के कारण टेनिस जगत से बाहर हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वह अगले साल जनवरी में वापसी कर सकते हैं।

हालांकि, मरे का कहना है कि वह 100 प्रतिशत फिट होने के बाद ही टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगे।

मरे ने मंगलवार रात को ग्लासगो में एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया था। इस मैच में स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर ने उन्हें 6-3, 3-6, 10-6 से मात दी थी।

मरे ने एक बयान में कहा, “मैं विंबलडन के बाद से अभी अच्छी स्थिति में हूं और ब्रिस्बेन में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं।”

अपने प्रशिक्षण के लिए मरे इस साल के अंत में मियामी जाएंगे। उन्हें आशा है कि वह ब्रिस्बेन में होने वाली प्रतियोगिता से टेनिस कोर्ट में वापसी करेंगे।

मरे ने कहा, “मैं 100 प्रतिशत ठीक होने के बाद ही टेनिस जगत में वापसी करूंगा और आशा है कि मैं ऐसा कर पाऊंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493