वेस्ट हैम के सह-मालिक ने डेविड मोएस को सराहा

लंदन, 8 नवंबर (आईएएनएस)। वेस्ट हैम के सह-मालिक डेविड गोल्ड ने क्लब के नव नियुक्त कोच डेविड मोएस की सराहना की है।

मोएस ने कहा कि वह कोच पद के लिए सबसे बेहतरीन उम्मीदवार थे।

वेस्ट हैम ने मोएस के साथ छह माह के करार पर हस्ताक्षर किए। क्लब ने स्लावेन बीलिक को कोच पद से हटाकर मोएस को नियुक्त किया है।

बीलिक के मार्गदर्शन में वेस्ट हैम क्लब ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेले गए 11 मैचों में से केवल दो में जीत हासिल की थी।

‘स्काई स्पोर्ट्स’ को दिए बयान में वेस्ट हैम के सह-मालिक ने कहा, “मुझे लगता है कि इसी कारण से हमने एक अनुभवी इंसान मोएस को क्लब का नया कोच नियुक्त किया। यह कार्य उनके लिए बिल्कुल सही है और मैं भविष्य को लेकर काफी आशावादी हूं।”

गोल्ड ने कहा कि मोएस के पास काफी अनुभव है और वह पिछले कुछ समय में एक सफल कोच के रूप में उभरे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493