वाणिज्यिक कोयला खनन पर इस महीने हो सकता है फैसला

कोलकाता, 8 नवंबर (आईएएनएस)। केंदीय मंत्रिमंडल वाणिज्यिक कोयला खनन के प्रस्ताव को पास करने पर इस महीने फैसला ले सकता है और इस वित्तीय वर्ष के अंत तक कोयला आवंटन पर भी फैसला हो सकता है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय कोयला सचिव सुशील कुमार ने सातवें एशियाई खनन कांग्रेस से इतर पत्रकारों को वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला ब्लॉक आवंटन से संबंधित प्रश्न के जवाब में कहा, “मंत्रिमंडल द्वारा इस माह निर्णय लिया जाएगा। निश्चित ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे करने में समय लगेगा। मैं उम्मीद करता हूं कि यह इस वित्तीय वर्ष में हो जाना चाहिए।”

वाणिज्यक खनन के लिए खदानों की नीलामी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “इसका निर्णय मंत्रिमंडल को लेने दीजिए। हम उनके(खदानों) के नाम बताएंगे।”

कोयला के आवंटन और बिक्री के लिए कोयला खदान(विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2015 में ये प्रावधान किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493