प्राची देसाई ने ‘कोशा’ के लिए सीखा गिटार

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्राची देसाई ने अपनी आगामी फिल्म ‘कोशा’ के लिए गिटार सीखा है। उन्होंने बताया कि वह हमेशा से गिटार सीखना चाहती थीं।

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्राची देसाई ने अपनी आगामी फिल्म ‘कोशा’ के लिए गिटार सीखा है। उन्होंने बताया कि वह हमेशा से गिटार सीखना चाहती थीं।

कोशा अम्मान अद्वैत द्वारा निर्देशित और दिवंगत राज कंवर के बेटे अभय द्वारा निर्मित है। इसकी कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बैंड की सदस्य है और मादक पदार्थो की लत का शिकार है।

उन्होंने कहा, “आप हमेशा हर फिल्म से कुछ सीखते हैं और मैंने इसमें गिटार सीखा। मैं हमेशा से गिटार बजाना सीखना चाहती थी, लेकिन मुझे ऐसा करने का कभी मौका नहीं मिला।”

उन्होंने कहा, “जब मुझे इस विशेष दृश्य की शूटिंग करनी थी, जिसमें मुझे गिटार बजाना था तो मुझे लगा कि इसे क्यों न सीख लिया जाए ताकि यह वास्तविक लगे। इसी वजह से मैंने गिटार बजाना सीखा और अब मैं खुश हूं कि इस दृश्य में मैंने असल में गिटार बजाया।”

अभिनेत्री को गिटार सीखने में दो सप्ताह का समय लगा।

निर्देशक ने कहा, “यह फिल्म का एक महत्वपूर्ण दृश्य था और प्राची इसे पूरी कुशलता से पूरा करना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने अतिरिक्त समय निकाला।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493