बेटे ब्रुकलीन को लेकर चिंतित डेविड बेकहम

लॉस एंजेलिस, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं कि उनका और डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम का बेटा ब्रुकलिन विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए न्यूयॉर्क जा रहा है।

लॉस एंजेलिस, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं कि उनका और डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम का बेटा ब्रुकलिन विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए न्यूयॉर्क जा रहा है।

ब्रूकलिन पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन में पढ़ने के लिए इस साल की शुरुआत में न्यूयॉर्क चले गए थे।

डेविड ने ‘स्टैंडर्ड डॉट को डॉट यूके’ से कहा, “जब आपके बच्चे अमेरिकी विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए जाएं तो आपको चिंता होगी ही, चाहे आपके बच्चे छोटे हों या बड़े।”

उन्होंने आगे कहा कि वह इस बात को लेकर परेशान हैं कि मौजूदा राजनीतिक माहौल का उनके बच्चे पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा, “मुझे इस बात को लेकर खासतौर पर चिंता है कि वहां उनकी जिंदगी कैसी होगी?”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493