मैनचेस्टर सिटी का साथ 2019 में छोड़ सकता हूं : अगुएरो

मैनचेस्टर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्ट सिटी के रिकार्ड गोल स्कोरर सर्जियो अगुएरो ने गुरुवार को कहा कि वह 2019 में अपना अनुबंध समाप्त होने के बाद क्लब छोड़ सकते हैं।

अगुएरो ने सीनियर फुटबाल करियर की शुरुआत करने वाले अपने पुराने क्लब अर्जेटीना के एटलेटिको इंडिपेंडिएंटे के साथ जाने की इच्छा जाहिर की है।

अगुएरो ने इंडिपेंडिएंटे के लिए 2003 से 2006 तक 54 मैचों में 23 गोल किए हैं।

स्काई स्पोटर्स ने अगुएरो के हवाले से लिखा है, “मुझे पता चला है कि मिलान और रियल मेड्रिड मुझे अपने साथ जोड़ना चाहती हैं। मुझे नहीं पता कि मैंने यह बात कहां पढ़ी थी, लेकिन उन्होंने ऐसा कहा। उन्होंने इंडिपेंडिएंटे के सपने को तबह कर दिया। लेकिन मेरी सोच 2019 में सिटी के साथ करार खत्म होने के बाद वापस इंडिपेंडिएंटे जाने की है।”

मैनचेस्टर सिटी के लिए कुल 130 गोल करने वाले इस अर्जेटीनी खिलाड़ी ने कहा कि उनके पास मौजूदा क्लब के साथ करार बढ़ाने का विकल्प है।

अगुएरो ने कहा, “मेरे पास सिटी के साथ एक साल करार बढ़ाने का विकल्प है, लेकिन यह विकल्प हमेशा रहता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493