‘दुनिया की सबसे बड़ी भुखमरी का सामना कर रहा यमन’

न्यूयॉर्क, 9 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि सहायता वितरण फिर शुरू नहीं किया गया, तो यमन दशकों तक लाखों पीड़ितों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी भुखमरी का सामना करता रहेगा।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र अंडर सेक्रेटरी जनरल फॉर ह्यूमेनिटेरियन अफेयर्स मार्क लोकॉक ने बुधवार को सऊदी की अगुवाई वाले गठबंधन से यमन से अपनी नाकेबंदी हटाने का आग्रह किया है।

गठबंधन ने सोमवार को यमन के वायु, जमीन व समुद्री मार्गो को बंद कर दिया। गठबंधन ने यह कदम हौथी विद्रोहियों के रियाद पर मिसाइल दागने के बाद उठाया। सऊदी अरब ने कहा कि नाकेबंदी की जरूरत है क्योंकि ईरान विद्रोहियों को हथियार भेज रहा है।

हालांकि, ईरान ने विद्रोहियों को हथियार भेजने से इनकार किया है। विद्रोही सऊदी अगुवाई वाले गठबंधन से 2015 से लड़ रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इस मुद्दे पर सूचित करने के बाद लोकॉक ने कहा, “मैंने काउंसिल से कहा है कि जब तक ये उपाय नहीं हटाए जाएंगे.. तो यमन में भुखमरी बनी रहेगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी भुखमरी होगी जो कुई दशकों तक दिखेगी इसके लाखों लोग पीड़ित होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493