ड्रूम पर प्रदूषण रोधी मास्क महज 9 रुपए में

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन ऑटोमोबाइल मार्केट प्लेस ड्रूम ने गुरुवार को ‘प्रदूषण रोधी मास्क सेल’ की घोषणा की। इसका लक्ष्य दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र व देश के उत्तरी राज्यों में फैले भारी धुंध में सेहतमंद रहने के लिए लोगों को मास्क उपलब्ध कराना है।

3एम व हनीवेल जैसे प्रसिद्ध ब्रांड द्वारा बनाए गए ये उच्च गुणवत्तायुक्त एन95 मास्क मात्र 9 रुपए प्रति मास्क की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होंगे। यह सेल गुरुवार 9 नवंबर से 10 नवंबर (शुक्रवार) तक चलेगी। ऑर्डर किए गए मास्क 1-2 दिन में डिलिवर कर दिए जाएंगे। प्रत्येक ग्राहक के लॉगिन से केवल 2 मास्क ही ऑर्डर किए जा सकते हैं।

एन95 मास्क काफी प्रसिद्ध हैं। सुरक्षित रूप से लेने में मदद करने वाला यह डिवाइस चेहरे पर आराम से फिट होने और काफी दक्षता के साथ वायुजनित कणों को अलग रखने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यह 0.2 से 2.5 तक की रेंज के कम से कम 95 प्रतिशत बेहद छोटे वायुजनित कणों को फिल्टर कर सकता है।

ड्रूम संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप अग्रवाल ने कहा, “हम प्रदूषण, सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों को लेकर काफी दृढ़ता से खड़े होते हैं। प्रदूषण रोधी मास्क समय की मांग है क्योंकि राजधानी व आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता नुकसानदायक स्तर पर पहुंच गई है। मैं लोगों से निवेदन करता हूं कि वे बाहर जाते समय अच्छी गुणवत्ता के मास्क लगाएं, जब तक वायु की गुणवत्ता स्वीकार्य स्तर तक नहीं पहुंच जाती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493