कार्निवल सिनेमाज में हर बुधवार महिलाओं के लिए विशेष सुविधा

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। कार्निवल सिनेमाज महिलाओं, बुजुर्गो व दूसरे सभी लोगों को तरजीह देते हुए सभी के लिए सिनेमा घरों में विशेष सुविधाएं दे रहा है।

कार्निवल सिनेमाज अपने सभी वर्ग के दर्शकों को विशेष सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इसके तहत सिनेमा घर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्निवाल ने महिलाओं के लिए क्वींस वेडन्स डे व अन्य लोगों के लिए थर्सडेज व संडे फनडे को विशेष प्रबंध किए हैं।

कार्निवल सिनेमाज के मुख्य विपणन अधिकारी दीना मुखर्जी ने कहा, “कार्निवल सिनेमाज फिल्म जाने के अनुभव को लगातार समृद्ध कर रहा है, खासकर उन परिवारों के लिए जो कि गुणवत्ता समय एक साथ बिताने की आशा करते हैं। इन नई गतिविधियों की शुरुआत के साथ, हम मजे और जादू को मात्र फिल्म देखने से अधिक बढ़ाना चाहते हैं और सुनिश्चित करता चाहते हैं कि हमारे सभी ग्राहक कार्निवाल सिनेमाज में वापस आते रहें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493