मैं पूरी तरह से फिट हूं : गोएट्ज

बर्लिन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के खिलाड़ी मारियो गोएट्ज ने कहा है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और वह अब भविष्य पर ध्यान देंगे।

जर्मनी का सामना शुक्रवार को एक दोस्ताना मैच में इंग्लैंड से होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, किसी विकार के कारण 25 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए पिछला मैच 2014 विश्व कप में खेला था।

गोएट्ज ने कहा, “मैं अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मेरे लिए यह बहुत ही मुश्किल समय है। मेरा ध्यान अब भविष्य पर होगा।”

उन्होंने कहा, “मैंने जर्मनी टीम के मैच देखे हैं और खुद को हमेशा कहता रहा हूं कि मैं जल्द ही वापसी करूंगा। मुझे अब 2018 का इंतजार है।”

बोरूसिया डार्टमंड के मिडफील्डर अगले साल रूस में आयोजित होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट से पहले टीम के विकास को लेकर आश्वस्त हैं।

गोएट्ज ने कहा, “हमारी टीम सही मार्ग पर है और हमारा लक्ष्य एकदम साफ है। हमें अच्छा टूर्नामेंट खेलना है और खिताबी जीत हासिल करनी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493