रसिका दुग्गल ने फिल्म ‘रीइन्कार्नेशन’ साइन की

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने ‘रीइन्कार्नेशन’ नाम की एक फिल्म साइन की है, जो एक ऐसे शख्स के बारे में हैं जो खुद को महात्मा गांधी का अवतार मानता है।

यह फिल्म गौरव बक्शी द्वारा निर्देशित एक लघु फिल्म पर आधारित है। उन्होंने इसी नाम से यह लघु फिल्म बनाई थी और अब वह इसे फीचर फिल्म के रूप में बना रहे हैं। फिल्म में संजय मिश्रा और अक्षय ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं।

रसिका पर्दे पर मिश्रा की संभावित शागिर्द के रूप में नजर आएंगी।

अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा, “मैं एक ऐसी महिला के किरदार में हूं जो अपनी लैंगिकता से भलीभांति अवगत है और (जैसाकि मेरे एक दोस्त का कहना है) ‘संयोग से बहादुर’ है। गौरव बक्शी निर्देशित यह फिल्म उनकी लघु फिल्म ‘रीइन्कार्नेशन’ का विस्तार है जो एक ऐसे शख्स की कहानी है जो खुद को महात्मा गांधी का अवतार मानता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493