त्रिपोली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र समर्थित लीबिया की सरकार के उपगृहमंत्री के मुख्यालय पर शुक्रवार को ग्रेनेड से हमला किया गया।
सुरक्षा सूत्र ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि बेनगाजी में उपगृहमंत्री के मुख्यालय पर हमला किया गया, जिसमें तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
सूत्र ने यह भी बताया कि यह मुख्यालय पहले आतंकवाद रोधी विभाग का था।
सूत्र ने बताया, “हमें नहीं पता कि इस हमले के पीछे कौन है। हमें लगता है कि यह ग्रेनेड मध्य सिदी एखरेबिश में आतंकवादियों के अािखरी गढ़ से दागे गए।”
dharmpath.com dharmpath