दोबारा माता-पिता बनना चाहते हैं कूपर, इरीना

लॉस एंजेलिस, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता ब्रेडली कूपर और मॉडल इरीना शायक कथित तौर पर अगले साल दूसरे बच्चे को जन्म देना चाहेंगे। वर्तमान में दोनों सात-माह की बेटी ली की देखरेख कर रहे हैं।

एक सूत्र ने ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ से कहा, “दोनों एक और बच्चा चाहते हैं। वे अगले साल इसके लिए प्रयास करेंगे। इरीना को मां बनना पसंद है।”

शायक और कूपर अपने-अपने करियर के साथ ही बेटी की जिम्मेदारियों को भी सफलतापूर्वक निभा रहे हैं।

सूत्र ने कहा, “दोनों अपने बच्चे के साथ व्यस्त हैं और दोनों ही प्यारे और शानदार माता-पिता हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493