कायली को पूरी आजादी देते हैं उनके प्रेमी स्कॉट

लॉस एंजेलिस, 11 नवंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार कायली जेनर इस बात से बेहद खुश हैं कि उनके प्रेमी और रैपर ट्रैविस स्कॉट उन्हें पूरी आजादी देते हैं।

कायली अपने और स्कॉट के पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम’ के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि कायली इस बात से काफी खुश हैं कि ट्रैविस उन्हें अपना ब्यूटी एंपायर चलाने और अपने दोस्तों और परिवार के साथ बेहतरीन समय बिताने की पूरी आजादी देते हैं।

सूत्र ने बताया, “कायली को यह बात बेहद पसंद है कि वह उन्हें अपना कारोबार चलाने के लिए ‘स्पेस’ देते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493