रिलायंस पॉवर का मुनाफा 273 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस पॉवर लि. का मुनाफा वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 273 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। कंपनी ने एक बयान में यहां यह जानकारी दी।

कंपनी ने वित्तवर्ष 2016-17 की समान तिमाही में 272 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी कुल आय 2,380 करोड़ रुपये रही।

इस दौरान कंपनी के मध्यप्रदेश के सासन स्थित यूएमपीपी संयंत्र में 763.5 करोड़ यूनिट का बिजली उत्पादन हुआ, जोकि 87 फीसदी की उपलब्धता पर काम कर रही है। कंपनी के कैप्टिव कोयला खदानों 45 लाख टन कोयले का उत्पादन हुआ।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “समीक्षाधीन तिमाही में बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी के बावजूद कोयले की लागत में प्रति टन 55 फीसदी गिरावट के कारण कंपनी के राजस्व में कमी आई, जिसके कारण खरीदारों के बिजली की दर प्रति यूनिट कम हुई है।”

कंपनी के उत्तर प्रदेश के रोजा पॉवर संयत्र में चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान 184.4 करोड़ यूनिट का उत्पादन हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493