विश्व कप क्वालीफायर : पेरू ने न्यूजीलैंड को ड्रॉ पर रोका

वेलिंगटन, 11 नवंबर (आईएएनएस)। पेरू ने अगले वर्ष रूस में होने वाले विश्व कप क्वालीफायर प्लेऑफ के पहले चरण में शनिवार को न्यूजीलैंड से गोल रहित ड्रॉ खेला।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद पेरू मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई।

दूसरा चरण बुधवार को लीमा में खेला जाएगा। पेरू पर मैच में ज्यादा दवाब होगा क्योंकि वह जीत का प्रबल दावेदार है।

पहले चरण के मैच में पेरू मैदान पर बेहतर टीम नजर आ रही थी लेकिन वह न्यूजीलैंड की रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो पाई। मैच के अंतिम क्षणों में न्यूजीलैंड ने पेरू के लिए परेशानियां भी खड़ी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493