लंदन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। वेस्ट हाम युनाइटेड एफसी के नवनियुक्त कोच डेविड मोएस ने अपने क्लब के स्ट्राइकर जेवियर हर्नादेज की प्रशंसा की।
कोच मोएस ने कहा कि मेक्सिको के अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर मैच का एक शानदार समापन करने वाले खिलाड़ी हैं।
‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉटलैंड के निवासी मोएस ने कहा, “हर्नादेज सबसे अधिक गोल करने वाले शीर्ष स्तरीय खिलाड़ी हैं और किसी मैच का सही समापन करने वाले खिलाड़ी भी।”
मोएस ने यह भी कहा कि मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अपने पूर्व क्लबों में काफी संघर्ष किया है।
युनाइटेड क्लब के पूर्व कोच मोएस ने कहा, “मोएस को हालांकि, इस क्लब में भी इसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। अगर वह अच्छा खेलते हैं और स्कोर करते हैं, तो कोई परेशानी नहीं होगी। अगर नहीं कर पाते हैं, तो वह भी वैसे ही होंगे, जैसे बाकी के खिलाड़ी हैं।”
dharmpath.com dharmpath