हरियाणवी किरदार निभाने को लेकर रोमांचित हैं गुलफाम खान

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुलफाम खान का कहना है कि वह नए टीवी शो ‘लाडो-वीरपुर की मर्दानी’ में हरियाणवी किरदार निभाने को लेकर बेहद रोमांचित हैं।

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुलफाम खान का कहना है कि वह नए टीवी शो ‘लाडो-वीरपुर की मर्दानी’ में हरियाणवी किरदार निभाने को लेकर बेहद रोमांचित हैं।

गुलफाम ने एक बयान में कहा, “मैंने दो साल के अंतराल के बाद छोटे पर्दे पर नकारात्मक किरदार के साथ वापसी की है। इससे पहले मैंने सकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं। इस भूमिका की खासियत यह है कि वह पारंपरिक हरियाणवी कपड़े पहनती है और हरियाणवी बोली बोलती है।”

गुलफाम ने कहा कि पहली बार हरियाणवी किरदार निभाने को लेकर वह बेहद खुश हैं और उनका उच्चारण भी अच्छा है।

‘लाडो-वीरपुर की मर्दानी’ में अपने चरित्र बारे में उन्होंने बताया कि वह इसमें एक क्रूर और चालाक महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अपने लिए और अपने भाईयों के लिए कुछ भी कर सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493