सलमान खान ने दिखाया ‘रेस 3’ का फर्स्ट लुक

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग के आखिरी दिन अपनी आने वाली फिल्म ‘रेस 3’ की पहली झलक दिखाई।

सलमान ने सोमवार को फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ से एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें अपने हाथों में बजूका पकड़े हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने फोटो पर कैप्शन दिया, “‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग का आखिरी दिन और कुछ ही देर में आपके साथ ‘रेस 3’ के पहले दिन की तस्वीर साझा करुं गा।”

उन्होंने बाद में एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्हें काली कमीज और गहरे नीले ब्लेजर पहने कैमरे की तरफ बंदूक पकड़े हुए देखा जा सकता है।

सलमान ने तस्वीर को कैप्शन दिया, “और ‘रेस 3’ की शुरुआत।”

टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत, ‘रेस 3’ के निर्माता रमेश एस तौरानी है। इसमें सकीब सलीम, बॉबी देओल और डेजी शाह भी शामिल दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493