मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। टीवी शो ‘यारों का टशन’ और ‘इश्क का रंग सफेद’ में कलाकारों को कास्ट कर चुके कास्टिंग डायरेक्टर सुनील शाक्य का कहना है कि अभिनेता नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड का चेहरा बदल दिया है।
मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। टीवी शो ‘यारों का टशन’ और ‘इश्क का रंग सफेद’ में कलाकारों को कास्ट कर चुके कास्टिंग डायरेक्टर सुनील शाक्य का कहना है कि अभिनेता नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड का चेहरा बदल दिया है।
शाक्य ने एक बयान में कहा, “मेरी नजर में प्रतिभा लुक से ज्यादा मायने रखता है। नवाजुद्दीन सिद्दिकी उम्दा प्रतिभा का बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने बॉलीवुड का चेहरा बदल दिया है। उन्होंने लोगों की इस मानसिकता को बदल दिया है कि सिर्फ अच्छा दिखने वाले अभिनेता ही फिल्म को हिट करा सकते हैं।”
आगामी वेब श्रृंखला में फिल्मकार विक्रम भट्ट के साथ काम कर रहे शाक्य ने कहा कि अगर अभिनेता अच्छा काम करते हैं तो निश्चित रूप से शो को दूसरे स्तर पर ले जा सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही वह बतौर कलाकार आगाज करेंगे और नावजुद्दीन की फिल्म में भूमिका निभाएंगे।
dharmpath.com dharmpath