मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता मनीष गोपलानी का कहना है कि वह टीवी शो ‘डिटेक्टिव दीदी’ में दबंग पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हैं।
अभिनेता ने अपने बयान में कहा, “मैं एक ताकतवर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं और दिल्ली की व्यस्त जगहों पर शूटिंग भी कर रहा हूं। पहली बार मैं इसका अनुभव करने जा रहा हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह मजेदार होगा।”
अभिनेता ने ‘डिटेक्टिव दीदी’ के बारे में कहा कि यह मनोरंजन से भरपूर है। इसमें अपराध, रहस्य, ड्रामा और रोमांस है।
dharmpath.com dharmpath