वोडाफोन ने 38 रुपये का छोटा रिचार्ज उतारा

मुम्बई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। वोडाफोन इंडिया ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए 38 रुपये की कीमत में एकीकृत वॉयस और डेटा पैक ‘छोटा चैम्पियन’ लांच किया है। इसके साथ 100 मिनट की एसटीडी और लोकल कॉलिंग तथा 28 दिनों के लिए 100एमबी 3जी/4जी डेटा मिलता है।

वोडाफोन इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर (कन्ज्यूमर बिजनेस) अवनीश खोसला ने कहा, “वोडाफोन हमेशा से अपने उपभोक्ताओं के लिए आधुनिक एवं पैसा वसूल सेवाएं लाता रहा है। वोडाफोन छोटा चैम्पियन पैक इसी दिशा में हमारा एक और प्रयास है। अपनी तरह की यह पहली पेशकश उपभोक्ताओं को बेहद किफायती दरों पर पूरे महीने अपने प्रियजनों के साथ जोड़े रखेगी। इतना ही नहीं इसके साथ उन्हें 100 एमबी डेटा भी मिलेगा।”

यह ऑफर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़, बिहार एवं झारखंड तथा आन्ध्रप्रदेश एवं तेलंगाना में वोडाफोन के उपभोक्ताओं को उपलब्ध होगा, जो 38 रु में 28 दिनों के लिए 100 लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिनट और 200 एमबी डेटा का लाभ उठा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493