नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही में विमानन कंपनी स्पाइसजेट के मुनाफे में 79 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
एयरलाइन के मुताबिक, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसका मुनाफा 105.3 करोड़ रुपये रहा, जोकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के दौरान 58.9 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने एक बयान में कहा, “सीजन के हिसाब से कमजोर तिमाही में भी मुनाफे में 80 फीसदी की वृद्धि हुई तथा हमारी क्षमता में 22 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह स्पाइसजेट का अब तक का सबसे अधिक मुनाफा है।”
dharmpath.com dharmpath