दक्षिण कोरिया भाग रहे जवान को उत्तर कोरिया की सेना ने गोली मारी

सियोल, 13 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के एक सैनिक को उसकी अपने देश की सेना ने सोमवार को उस समय गोली मारकर घायल कर दिया जब वह एक विसैन्यीकृत क्षेत्र से होकर दक्षिण कोरिया जाने की कोशिश कर रहा था।

यह जानकारी दक्षिण कोरिया के ज्वाएंट चीफ्स आफ स्टाफ (जेसीएस) ने दी है।

समाचार एजेंसी एफे की खबर के मुताबिक घायल सैनिक को इलाज के लिए दक्षिण कोरिया के एक अस्पताल ले जाया गया है।

यह घटना दोनों देशों के संयुक्त सुरक्षा क्षेत्र में हुई है। तकनीकी रूप से 70 साल से युद्धरत दक्षिण और उत्तर कोरिया के बीच विसैन्यीकृत क्षेत्र में यही एक मात्र इलाका है जहां दोनों देशों की सेना आमने-सामने खड़ी होती हैं।

जीसीएस ने बताया कि उत्तर कोरिया की संभावित उत्तेजक कार्रवाइयों की आशंका के मद्देनजर दक्षिण कोरिया की सेना ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493