आइडिया, वोडाफोन टॉवर कारोबार एटीसी टेलीकॉम को बेचेंगी

मुंबई/लंदन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेलुलर ने सोमवार को अपने-अपने टॉवर कारोबार को एटीसी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रकचर प्रा. लि. (पहले वियोम नाम था) को बेचने पर अलग-अलग सहमति जताई है। इस सौदे की कुल कीमत 7,850 करोड़ रुपये होगी। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

वोडाफोन इंडिया और आइडिया अपने कारोबार का विलय करने जा रही हैं। उससे पहले टॉवर कारोबार की बिक्री से वोडाफोन इंडिया को 3,850 करोड़ रुपये और आइडिया को 4,000 करोड़ रुपये की आय होगी।

वोडाफोन इंडिया और आइडिया के टॉवर कारोबार को मिलाकर देश भर में कुल 20,000 टॉवर हैं, जिसका संयुक्त किराया अनुपात 2017 के 30 जून तक 1.65 गुना था।

आइडिया अपनी पूरी हिस्सेदारी आइडिया सेलुलर इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसिस लि. और वोडाफोन इंडिया एटीसी टीआईपीएस को अपना व्यापारिक उपक्रम बेचेगी।

बयान में कहा गया है, “वोडाफोन इंडिया और आइडिया एक ग्राहक के रूप में तथा एटीसी टीआईपीएल एक मोबाइल नेटवर्क अवसंरचना प्रदाता के रूप में दीर्घकालिक सबसे पसंदीदा भागीदार के रूप में एक-दूसरे के साथ कारोबार करने पर राजी हुई हैं। सभी पक्ष मिलकर देश भर में उच्च गति मोबाइल नेटवर्क के आगे विस्तार पर काम करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493