मैनचेस्टर सिटी अजेय नहीं : ब्रूने

मैनचेस्टर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर केविन डी ब्रूने को कहना है कि इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के शीर्ष पर चल रही टीम हार का सामना कर सकती है।

ईपीएल में 11 मैचों के बाद मैनचेस्टर सिटी एक भी मैच नहीं हारी है। टीम ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है।

स्काई स्पोर्ट्स ने डी ब्रूने के हवाले से बताया, “आपके पास बहुत से मैच हैं और बहुत महत्वपूर्ण मैच है। प्रीमियर लीग का मतलब है कि हर टीम के पास बहुत सारे रुपये और बहुत सारे शानदार खिलाड़ी भी है। इसलिए मैं समझता हूं कि एक दिन आपको ऐसी टीम का सामना करना पड़ेगा, जोकि अपने दिन पर आपको हरा देगी।”

सिटी के 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उनकी टीम इस सत्र में साकारात्मक फुटबाल खेल रही है और वही इसको आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

डी ब्रूने ने कहा, “सभी खिलाड़ियों में उत्साह है। हमे अपने ही तरीके का फुटबाल खेलना चाहते है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493