लय बरकरार रखना जरूरी है : कांस्टेनटाइन

मडगांव, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने एएफसी एशियन कप क्वालीफायर यूएई-2019 में मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में म्यांमार के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कहा कि टीम को अपनी लय बरकरार रखने की जरूरत है।

मडगांव, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने एएफसी एशियन कप क्वालीफायर यूएई-2019 में मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में म्यांमार के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कहा कि टीम को अपनी लय बरकरार रखने की जरूरत है।

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कांस्टेनटाइन ने कहा, “यह मैच एशिया कप की तैयारी का पहला कदम है जो 14 महीने बाद है।”

उन्होंने कहा, “यह मैच हमें अपनी टीम की गहराई को परखने का मौका देगा।”

कांस्टेनटाइन ने हालांकि अपनी विपक्षी टीम का सम्मान करते हुए कहा है कि मैच किसी का भी हो सकता है।

उन्होंने कहा, “म्यांमार काफी अनुशासन से खेलने वाली टीम है। उनके कोच उनके साथ आठ साल से हैं और वह एक ही तरह की रणनीति के चलते टीम बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं मानता हूं कि पहले चरण के मैच में उनके पास गेंद ज्यादा समय तक रही थी। उन्होंने हमें पूरे समय काफी दबाव में रखा, लेकिन आखिर में जीत हमारी हुई थी। हम पूरे तीन अंक ले गए थे। अंत में मायने यह रखता है कि तीन अंक किस टीम के पास गए चाहे गेंद किसी के पास भी अधिक समय तक रही हो।”

म्यांमार कोच के छेत्री को उनके देश का पासपोर्ट देने के बयान पर भारतीय कोच ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमारे डिफेंडरों को भी श्रेय दिया जाना चाहिए। जैसा मुझे याद है कि हमारे डिफेंस ने अधिकतर समय शानदार प्रदर्शन किया था। अगर वह मुझे म्यांमार का पासपोर्ट देते हैं तो मैं अपने साथ उदांता और जेजे को भी ले जाऊंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493