टेनिस : एटीपी फाइनल्स के पहले दौर में दिमित्रोव से हारे थीम

लंदन, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बुल्गारिया के टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव ने एटीपी फाइनल्स के पहले दौर में डोमिनिक थीम को मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

छठी विश्व वरीयता प्राप्त दिमित्रोव ने आस्ट्रिया के टेनिस खिलाड़ी थीम को 6-3, 5-7, 7-5 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, दिमित्रोव इस टूर्नामेंट में 48 साल बाद क्वालीफाई करने वाले बुल्गारिया के पहले टेनिस खिलाड़ी हैं।

दिमित्रोव ने अपनी कोशिश को जारी रखते हुए चौथी विश्व वरीयता प्राप्त थीम को दो घंटे और 21 मिनट के भीतर मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

रियो ओलम्पिक जीतने वाले थीम ने इस साल बार्सिलोना और मेड्रिड में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था।

इसके अलावा, थीम रोम और फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493