साल में एक खिलाड़ी को सिर्फ 2 एनओसी देगा बीसीबी

ढाका, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) केंद्रीय अनुबंध में शामिल खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने के लिए साल में सिर्फ दो ही बार अनापत्ति प्रमाण पत्र देगा।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निजामुद्दीन चौधरी ने यह बात कही है।

वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को इस बात की सूचना दे दी गई है और यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बांग्लादेश खिलाड़ियों को अब किसी भी प्रारुप में विदेश में खेलने के लिए सिर्फ दो बार ही मंजूरी दी जाएगी। बोर्ड ने साथ ही खिलाड़ियों के बांग्लादेश के प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने को अनिवार्य बना दिया है।

चौधरी के मुताबिक, “यह बोर्ड का फैसला है। हम साल में एक खिलाड़ी को सिर्फ दो एनओसी देंगे। यह मामलों पर निर्भर करेगा जो कि तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हम खिलाड़ियों को भरपूर आराम देना चाहते हैं और उनकी चोटों को कम करना चाहते हैं।”

खिलाड़ियों ने हालांकि अभी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है। ऐसी खबरें हैं कि बीसीबी ने अपने खिलाड़ियों को मीडिया से बात करने से रोका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493