लंदन, 14 नवंबर (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने से पहले ब्रिटिश संसद में संघ के साथ रहने या उससे अलग होने के मुद्दे पर ब्रेक्सिट समझौते के तहत अंतिम मतदान होगा।
बीबीसी ने सोमवार को बताया कि ब्रेक्सिट के सचिव डेविड डेविस ने कहा कि यूरोपीय संघ से अलग होने पर पैसों, नागरिक अधिकारों और किसी भी प्रकार के परिवर्तन को लेकर संसद के नए अधिनियम के तहत जरूर कानून बनना चाहिए।
चाहे थेरेसा मे सरकार के साथ वार्ता समझौते में सांसद इसका समर्थन करें या खारिज करें, ब्रिटेन मार्च 2019 में यूरोपीय संघ से अलग होने वाला है।
हालांकि, शुक्रवार को छठे दौर की वार्ता संपन्न होने के बाद डेविस ने सासंदों से कहा कि वे अभी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और “इसमें कोई संदेह नहीं है कि संसद इसमें हर स्तर पर शामिल होगी।”
dharmpath.com dharmpath