वाशिंगटन, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के ओहियो राज्य के एक अस्पताल की पार्किं ग में एक बंदूकधारी ने एक चिकित्सक की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
यह घटना सोमवार अपरान्ह लगभग दो बजे के पास हुई जब 59 वर्षीय चिकित्सक जॉर्ज सीस, मेस्सिलोन स्थित एफिनिटी मेडिकल सेंटर के बाहर खड़ी अपनी कार की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान एक शख्स ने उनपर बेहद करीब से गोली चला दी।
बंदूकधारी ने चिकित्सक पर दो बार गोली चलाई। चिकित्सक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके वाहन के पास ही बंदूकधारी मृत पाया गया।
पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारी माइकल वुड (50) ने सीस को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि इन दोनों व्यक्तियों का किसी एक से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
dharmpath.com dharmpath