उबेर ने ढाका में बाइक शेयरिंग सेवा लांच की

ढाका, 14 नवंबर (आईएएनएस)। राइड मुहैया करानेवाले एप उबेर ने मंगलवार को यहां अपनी बाइक-शेयरिंग सेवा उबेर मोटो की शुरुआत की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के गेंदबाज, मशरफे बिन मुर्तजा ने शहर का पहले मोटो राइड लेकर इसकी शुरुआत की।

कंपनी ने बताया कि इस लांच के साथ ही उबेर ढाका में शहरी गतिशीलता को फिर से परिभाषित करने के प्रयासों में एक कदम और आगे बढ़ाया है, जिसकी शुरुआत 11 महीने पहले ढाका में उबेरएक्स के लांच के साथ की गई थी और हाल ही में उबेर प्रीमियर सेवा को भी शुरू किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493