भुवनेश्वर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अगले महीने से शुरू हो रही पुरुष हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल)फाइनल के टिकटों की बिक्री बुधवार से शुरू होगी।
भुवनेश्वर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अगले महीने से शुरू हो रही पुरुष हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल)फाइनल के टिकटों की बिक्री बुधवार से शुरू होगी।
इस बात की जानकारी एक बयान जारी कर दी गई है।
बयान के अनुसार, टूर्नामेंट के पहले मैच में एक दिसंबर को जर्मनी का सामना इंग्लैंड से होगा। इसके बाद मेजबान भारत दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।
बयान के अनुसार, टूर्नामेंट के टिकटों की कीमत 50 से 250 रुपये रखी गई है। इन्हें ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।
हॉकी इंडिया के महासचिव जनरल मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, “हॉकी कैलेंडर के सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक हॉकी वर्ल्ड लीग की भुवनेश्वर और देश के अन्य शहरों में मेजबानी करना शानदार मौका है।”
भारत को इस टूर्नामेंट में पूल-बी में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और जर्मनी के साथ रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath