‘राजी’ में मुझे अलग अवतार में देखेंगे दर्शक : आलिया भट्ट

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। मेघना गुलजार की फिल्म ‘राजी’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि दर्शक उन्हें इस फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार में देखेंगे।

आलिया मंगलवार को लोकमत महाराष्ट्र मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड के दूसरे संस्करण में शामिल हुईं।

समारोह से इतर उन्होंने कहा, “पहली बार मैं एक पीरिडय फिल्म कर रही हूं और यह सच्ची कहानी पर आधारित भी है। इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।”

आलिया की फिल्म ‘राजी’ हरिंदर सिक्का के उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत ‘ पर आधारित है।

फिल्म ‘राजी’ 11 मई 2018 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493