मेरा काम ही मेरा गुरु : सायंतनी

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन शो ‘जय संतोषी मां’ और ‘नागिन’ की अभिनेत्री सायंतनी घोष अपने काम को ही अपना गुरु मानती हैं।

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन शो ‘जय संतोषी मां’ और ‘नागिन’ की अभिनेत्री सायंतनी घोष अपने काम को ही अपना गुरु मानती हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे कैमरे के सामने रहना पसंद है। मैं अपने काम से प्यार करती हूं और मैं इसे बहुत ही गंभीरता से लेती हूं। मैं इस उद्योग में खुद यहां तक पहुंची हूं। बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के मैंने हर भूमिका के साथ कुछ न कुछ सीखा है और एक कलाकार के रूप में आगे बढ़ी हूं।”

उन्होंने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है कि मेरा काम ही मेरा गुरु है। मैं खुद को हर भूमिका के लिए समर्पित करती हूं।”

वह फिलहाल महेश भट्ट के शो ‘नामकरण’ में एक सौतेली मां नीला का किरदार निभा रही हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि नीला एक ऐसा किरदार है, जो सौतेली मां को लेकर समाज में मौजूद दृष्टिकोण को जरूर बदल सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493