‘अग्ली बेट्टी’ पर फिल्म बनाना चाहती हैं एश्ले जेन्सन

लॉस एंजेलिस, 15 नवंबर (आईएएनएस)। ‘अग्ली बेट्टी’ अभिनेत्री एश्ले जेन्सेन का कहना है कि वह लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘अग्ली बेट्टी’ के कलाकारों के साथ दोबारा जुड़कर इस लोकप्रिय टीवी धारावाहिक पर फिल्म बनाना चाहती हैं।

इस कार्यक्रम का समापन वर्ष 2010 में हुआ था। इसमें अमेरिका फेरेरा ने बेट्टी सुआरेज की भूमिका निभाई थी।

‘अग्ली बेट्टी’ बेट्टी की कहानी थी, जो मोड पत्रिका में काम करती थी। इस शो में उसके परिवार व सहकर्मियों के बारे में भी है। चार कड़ियों के बाद यह धारावाहिक रद्द कर दिया गया था।

वेबसाइट ‘ओके डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘द मॉर्निग’ शो पर एक साक्षात्कार में, जेन्सेन ने फिल्म संस्करण बनाए जाने पर जोर दिया। इसमें उन्होंने क्रिस्टीना मैकिनी की सबसे अच्छी दोस्त बेट्टी की भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा, “मैं पिछली बार यहां थी और हमलोग इस विषय पर बातचीत कर रहे थे, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं होता दिख रहा है।”

शो के बारे में जेन्सन ने कहा, “यह उन कार्यक्रमों से था, जिसने लोगों के दिलों को छुआ और मुझे लगता है कि निश्चित रूप से इसपर फिल्म बन सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493