नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को गोवा में आगामी 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि 75 वर्षीय अभिनेता का गौरवशाली करियर लगभग पांच दशकों से चला आ रहा है, जिसमें उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया है। वह इस उम्र में भी फिल्म उद्योग में लगातार काम कर रहे हैं और जल्द ही उनकी ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी फिल्में आने वाली हैं।
20 से 28 नवंबर तक चलने वाले प्रतिष्ठित आईएफएफआई महोत्सव में अमिताभ को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath