जमशेदपुर, 15 नवंबर (आईएएनएस)। एकांश के दो गोल की मदद से श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल ने रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोटर्स फुटबाल टूर्नामेंट के जूनियर ब्वॉयज वर्ग में केरल समाजम मॉडल स्कूल को 5-0 से हरा दिया।
वहीं, फहीम अहमद के दो गोल ने आंध्र एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल को ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल पर 3-0 से जीत दिला दी।
एकांश ने 17वें और 35वें मिनट में गोल किया। वहीं अरबाज खान ने श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के लिए 29वें मिनट में गोल किया। इन्हीं तीन गोल के दम पर श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल ने हाफ टाइम तक 3-0 की बढ़त ले ली थी। हाफ टाइम के बाद 37वें मिनट में चिराग झा ने और शुभम कुमार ने 40वें मिनट में गोल किए और टिनप्लेट स्कूल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में जीत हासिल की।
श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल की जीत बुधवार के लो स्कोरिंग मैचों में बड़ी जीत थी।
दिन का सबसे रोचक मुकाबला श्याम प्रसाद स्कूल और एसएस प्लस2 हाई स्कूल के बीच आर्मरी ग्राउंड पर खेला गया मैच रहा। मैच 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दो गोल से पीछे चल रही श्याम प्रसाद स्कूल की टीम के लिए अंत में जगमोहन हेमब्राम ने दो गोल करते हुए मैच ड्रॉ करा लिया।
बुद्धु माझी ने 27वें मिनट में गोल करते हुए एसएस स्कूल को एक गोल से आगे कर दिया था। पहले हाफ के अंत में वह बढ़त के साथ गई। 53वें मिनट में हेमब्राम स्कूल ने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया।
लेकिन एसपी स्कूल के लिए जगमोहन हीरो साबित हुए। उन्होंने 54वें और 56वें मिनट में लगातार दो गोल किए।
दक्षिण भारत महिला सिंह (डीबीएमएस) हाई स्कूल ने लिटिल फ्लावर स्कूल, टेल्को को सीनियर ब्वॉयज श्रेणी में आर्मरी ग्राउंड पर 1-0 से मात दी। श्री प्रकाश ने 39वें मिनट में मैच का एक मात्र गोल किया।
जूनियर ब्वॉयज के अन्य लीग मैच में जेवियर स्कूल ने जमशेदपुर उच्च विद्यालय को 1-0 से मात दी। विजेता टीम के लिए आशीष कुमार ने चौथे मिनट में गोल किया। एनएमएल केरल पब्लिक स्कूल ने गुलमोहर हाई स्कूल को 1-0 से मात दी। इंद्रजीत कुमार ने टिनप्लेट स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में विजेता टीम के लिए गोल दागा।
dharmpath.com dharmpath