कोलकाता टेस्ट : बारिश के कारण टॉस में देरी

कोलकाता, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच यहां ईडन गरडस स्टेडियम में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में गुरुवार को टॉस में बारिश के कारण देरी हो रही है।

बारिश के कारण मैच तय समय पर शुरू नहीं सकेगा। हल्की बारिश अभी भी जारी है। दोनों टीमें इस मैच को जीत हासिल करते हुए विजयी शुरुआत करना चाहेंगी।

दोनों देशों ने तकरीबन ढाई महीने पहले ही टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें भारत ने श्रीलंका को उसके घर में 3-0 से हराया था। भारत को कोशिश अपने प्रदर्शन को दोहराने की होगी।

वहीं, श्रीलंका ने भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी। वो भी अपने इसी विजय क्रम को जारी रखना चाहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493