पेरू ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप में जगह बनाई

लीमा, 16 नवंबर (आईएएनएस)। पेरू ने इंटरकोंटिनेंटल प्ले-ऑफ के दूसरे चरण में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर रूस में होने वाले 2018 फीफा विश्व कप में प्रवेश कर लिया है।

पेरू ने विश्व कप के लिए बचे आखिरी स्थान को हथियाते हुए विश्व कप में जगह बनाई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पहले चरण में न्यूजीलैंड के साथ ड्रॉ खेलने के कारण पेरू को 36 साल बाद विश्व कप में प्रवेश करने के लिए एक जीत की दरकार थी।

इस मौके को पेरू ने प्ले-ऑफ के दूसरे चरण के में जीत में तब्दील किया और आखिरी स्थान पर कब्जा जमाया। टीम ने आखिरी बार 1982 में स्पेन में हुए विश्व कप में हिस्सा लिया था।

पेरू ने यहां नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच के 28वें मिनट में जैफरसन फारफान के गोल की मदद से बढ़त बनाई।

पेरू के लिए दूसरा गोल मैच के 65वें मिनट में क्रिस्टियन रामोस ने किया।

पेरू अपने पांचवे विश्व कप में खेलेगा। इससे पहले पेरू उसने 1930, 1970, 1978 और 1982 में विश्व कप में हिस्सा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493