रोम, 16 नवंबर (आईएएनएस)। रूस में अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश हासिल करने में असफल रही इटली टीम के कोच गियान पिएरो वेंतुरा को निष्कासित कर दिया गया।
इटली फुटबाल संघ (एफआईजीसी) ने एक बयान जारी कर वेंतुरा के निष्कासन की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि पिछले छह दशकों में पहली बार इटली विश्व कप में प्रवेश हासिल करने में असफल रही है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एफआईजीसी के अध्यक्ष कार्लो तावेचियो ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रोम में संघ के सदस्यों के साथ हुई बैठक के बाद 69 वर्षीय वेंतुरा को कोच पद से निष्कासित किए जाने का फैसला लिया गया।
एफआईजीसी की वेबसाइट पर जारी एक बयान में तावेचियो ने कहा, “अब से वेंतुरा इटली की राष्ट्रीय टीम के कोच नहीं होंगे।”
वेंतुरा का करार जून, 2018 तक का था और उन्होंने 2018 विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश हासिल करने पर टीम के असफल होने के बाद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था।
कोच वेंतुरा को पद से निष्कासित किए जाने की जानकारी इटली के शहर बारी में उनके निवास स्थान पर मिली।
dharmpath.com dharmpath