बिहार की स्वाति का गाना ‘सेक्सी बार्बी गर्ल’ हो रहा हिट

पटना, 17 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के गीत ‘बन्नो तेरा स्वैगर’ फेम गायिका बिहार की स्वाति शर्मा इन दिनों अपने एक और गीत के जरिए धूम मचा रही हैं।

पटना, 17 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के गीत ‘बन्नो तेरा स्वैगर’ फेम गायिका बिहार की स्वाति शर्मा इन दिनों अपने एक और गीत के जरिए धूम मचा रही हैं।

गायिका स्वाति द्वारा गाया गीत ‘सेक्सी बार्बी गर्ल’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म ‘तेरा इंतजार’ का यह गीत यूट्यूब पर लांच कर दिया गया है, जिसे अब तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

‘तेरा इंतजार’ में सनी लियोनी और अरबाज खान मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के गीत ‘सेक्सी बार्बी गर्ल’ को लोगों द्वारा पसंद किए जाने पर स्वाति बेहद रोमांचित हैं।

स्वाति व् टेलीफोन पर आईएएनएस को बताया, “सेक्सी बार्बी गर्ल इन दिनों चर्चा में है। यह गाना सिनेमा में सनी लियोनी और अरबाज खान पर फिल्माया गया है। मैं अपने सभी प्रशंसकों के समर्थन के लिए धन्यवाद कहाना चाहूंगी। यह गाना मेरे लिए खास है।”

इस गाने के गीतकार शब्बीर अहमद, स्वाति की प्रशंसा करते हुए कहते हैं, “स्वाति को अलग-अलग शैलियों में गाने के लिए एक अनूठी प्रतिभा मिली है और उनकी आवाज आत्मा को छूती है।”

उल्लेखनीय है ‘सेक्सी बार्बी गर्ल’ गाने को मुद्दसर खान ने कोरियोग्राफ किया है, जबकि स्वाति शर्मा के साथ लिल गोलू ने इसमें अपनी आवाज दी है। संगीत राज आशू और गीतकार शब्बीर अहमद का है, जिसे टी-सीरीज ने लांच किया है।

फिल्म ‘तेरा इंतजार’ 27 नवंबर को देशभर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493