बर्लिन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी की महिला टेनिस खिलाड़ी एंगलिक केर्बर ने विम फिसेस्टे को अपना नया कोच चुना है। वह टोर्बेन बेल्ट्ज का स्थान लेंगे और आने वाले सीजन में केर्बर का मार्गदर्शन करेंगे।
केर्बर ने 2016 में दो ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए थे, लेकिन 2017 में वह एक भी बड़ा खिताब नहीं जीत पाईं। केर्बर इस समय डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 21वें स्थान पर हैं।
केर्बर ने ट्विटर पर लिखा है, “यह मुश्किल है लेकिन मैं अपने करियर में एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हूं। आपने जो मेरे लिए किया उसके लिए धन्यवाद टोर्बन बेल्ट्ज। अभी तक हमने मेरे करियर की बहुत यादगार पलों को जिया है। आप सिर्फ मेरे कोच नहीं थे बल्कि सच्चे दोस्त भी थे जो कभी नहीं बदलेगी।”
उन्होंने लिखा, “अगला सीजन आने वाला है और मैं विम फिसेस्टे के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं।”
dharmpath.com dharmpath