कोपा लिबर्टाडोरेस-2018 में पाल्मेरास ने बनाई जगह

रियो डी जनेरियो, 17 नवंबर (आईएएनएस)। पाल्मेरास ने ब्राजील सेरी-ए लीग में स्पोर्ट रेसिफे को मात देकर अगले साल कोपा लिबर्टाडोरेस में स्थान हासिल कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ।

दूसरे हाफ में डेवरसन ने 57वें मिनट में गोल कर पाल्मेरास को 1-0 से बढ़त दी। इसके कुछ मिनट बाद ही लुआन गार्सिया (64वें मिनट) ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

डेवरसन ने 79वें मिनट में एक बार फिर पाल्मेरास के लिए गोल किया। इस बीच मौका पाकर, 83वें मिनट में डिएगो सोउजा ने रेसिफे के लिए गोल किया, लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था।

सोउजा की ओर से किया गया गोल रेसिफे के लिए इस मैच में किया गया एकमात्र गोल था।

डुडु ने 90वें मिनट में पाल्मेरास के लिए चौथा गोल किया और इसके बाद 92वें मिनट में केनो की ओर से किए गए गोल के दम पर पाल्मेरास ने 5-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493